{"_id":"60f1b6f08ebc3ec2061da88c","slug":"special-worship-of-gods-and-goddesses-havan-will-also-be-held-kullu-news-sml3770364131","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं की विशेष पूजा, हवन भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं की विशेष पूजा, हवन भी होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में सावन माह शुरू होते ही देवी-देवताओं की विशेष पूजा की गई। आगामी एक माह तक जिले के मंदिरों में पूजा-पाठ दौर चलता रहेगा। श्रद्धालु भी लंबे समय के बाद अपने आराध्य देवी-देवताओं के दरबार मेें हाजिरी भर सकेंगे।
घाटी में शुक्रवार को सुबह से ही मंदिरों में कारकूनों ने देव परंपरा का निर्वहन किया। लोगों ने भी अपने घरों में आराध्य देवी-देवताओं की पूजा की है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ न उमड़े, इसके लिए मंदिर कमेटियों ने भी अपनी तैयारी की है। हालांकि खास बात है कि देवभूमि कुल्लू में हर माह की संक्रांति को किसी न किसी देवी-देवता की विशेष पूजा की जाती है। लेकिन सावन माह में जिलाभर में ही देवी-देवताओं के मंदिरों में विशेष पूजा और हवन किए जाते हैं। गौरतलब है कि कोरोना के चलते पिछले डेढ़ साल में लोग किसी धार्मिक पर्व को मिलकर नहीं मना पाए हैं। इस बार देवी-देवता भी परंपरा अनुसार अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकलेंगे। इसके चलते देव समाज से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कारकून दिले राम, डिणे राम, बुद्धि सिंह, धर्मचंद, वेदराम, गिरधारी लाल, यशपाल ने कहा कि कोरोना महामारी ने धार्मिक आयोजनों के उत्साह को फीका कर दिया था। उधर, जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष जयचंद ठाकुर ने कहा कि पूरे सावन माह में देवी-देवताओं की विशेष पूजा की जाएगी। सावन में पूजा-पाठ की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कहा कि नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन कर सकते हैं।