फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Special session for parents at DAV Katrain

Kullu News: डीएवी कटराईं में अभिभावकों के लिए विशेष सत्र

Tue, 06 Oct 2026 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Special session for parents at DAV Katrain
पतलीकूहल (कुल्लू)। डीएवी पब्लिक स्कूल कटराईं में मंगलवार को अभिभावकों के लिए ‘शैक्षणिक उपलब्धियों से आगे बढ़कर पालन-पोषण एवं शिक्षण : बदलती दुनिया में बच्चों को समझना’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की भावनात्मक, व्यवहारिक और विकासात्मक जरूरतों को समझने के साथ उनके समग्र विकास में अभिभावकों की भूमिका को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य चंद्रिका मल्होत्रा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन यंग सोशल एक्टिविस्ट मानवी शर्मा के सहयोग से किया गया। जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत कुल्लू प्रतिभा शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

रिसोर्स पर्सन इशिता आर. गिरीश और मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ तोशिबा आचार्य ने अभिभावकों को बच्चों की भावनाओं, व्यवहार, आत्मविश्वास और बदलती जरूरतों को समझने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद और उनके भावनात्मक विकास को लेकर भी अभिभावकों से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में अभिभावकों ने विशेषज्ञों से बच्चों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और आवश्यक जानकारी हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed