फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Special basic course of mountaineering started in Manali

Kullu News: मनाली में पर्वतारोहण का विशेष बेसिक कोर्स शुरू

Sat, 13 Sep 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 13 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Special basic course of mountaineering started in Manali
वायु सेना, बीएसएफ, विद्यार्थियों के साथ आम लोग ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में विशेष बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स शुरू हो गया है। यह शिविर 10 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान पर्वतारोहण प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन, बचाव और राहत कार्यों में अहम योगदान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसमें भारतीय वायु सेना के 33 अधिकारी एवं जवान भाग ले रहे हैं। वे उच्च हिमालयी परिस्थितियों में संचालन की तैयारी को और मजबूत करेंगे। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 12 अधिकारी एवं जवान जो कठिन सीमावर्ती और आपदा प्रभावित इलाकों में कार्य करने का प्रशिक्षण लेंगे। शिमला के प्रतिष्ठित बिशप कॉटन स्कूल के 11 छात्र भी भाग ले हैं। वे साहसिक गतिविधियां और अनुशासन सीखेंगे। इसके अलावा शिविर में देशभर से आए 41 अन्य प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सभी को शारीरिक फिटनेस एवं सहनशक्ति विकास, रॉक क्लाइंबिंग, रस्सी तकनीक, बर्फ में उपकरणों का प्रयोग, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हताहतों की निकालना, प्राथमिक उपचार, पर्वतीय मौसम की समझ और खतरों का आकलन करना शामिल है। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को 18,000 फीट की ऊंचाई तक अभियान पर भेजा जाएगा। इस तरह का प्रशिक्षण न केवल पर्वतारोहियों को तैयार करता है, बल्कि आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूत करता है। प्रशिक्षण के बाद ये लोग भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और सड़क अवरोध जैसी परिस्थितियों में नागरिकों, सशस्त्र बलों और स्थानीय समुदायों की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed