फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SP gave message of fitness by exercising in minus 21 degree temperature

Kullu News: माइनस 21 डिग्री तापमान में कसरत कर एसपी ने दिया फिटनेस का संदेश

Sun, 25 Feb 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 25 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP gave message of fitness by exercising in minus 21 degree temperature
मनाली (कुल्लू)। माइनस 21 डिग्री तापमान। आसमान से गिरते बर्फ के फाहे, समुद्रतल से 10,000 फीट की ऊंचाई और एसपी की जवानों के साथ कसरत।
विज्ञापन

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी देने वाले पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने और फिटनेस का संदेश देने के लिए अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में कसरत की। डीएसपी मनाली केडी शर्मा और ड्यूटी पर तैनात जवानों ने लगभग 50-50 पुशअप लगाए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार एसपी कुल्लू शनिवार को मनाली के दौरे पर पहुंचे थे। शाम के समय वह अटल टनल पहुंचे। उस वक्त अटल टनल में बर्फबारी भी शुरू हो गई। उन्होंने जवानों को फिटनेस का संदेश देते हुए कसरत करवाई। साथ ही स्वयं भी कसरत करने में जुट गए। उन्होंने सभी से 50 -50 पुशअप लगाने को कहा।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि बर्फबारी के बीच विपरीत परिस्थिति में जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। माइनस डिग्री तापमान में खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए कसरत जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed