फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sonam Dava dominated in senior category skiing

Kullu News: सीनियर वर्ग स्कीइंग में सोनम दवा का रहा दबदबा

Wed, 20 Mar 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sonam Dava dominated in senior category skiing
महिला वर्ग की स्नो मैराथन में सोनम छोमो रहीं प्रथम
विज्ञापन

त्रिलोकनाथ की स्की ढलान पर हुई स्कीइंग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अल्पाइन विंटर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से त्रिलोकनाथ की बर्फीली ढलान पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लपचंग गांव के सोनम दवा ने अल्पाइन जेंट सलालम के वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग मुकाबले में सबको धूल चटाकर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग के अल्पाइन जेंट सलालम के वरिष्ठ वर्ग मुकाबले में सोनम दवा पहले, रारिक के छेरिंग टशी दूसरे जबकि शकोली के वाविंद्र तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग के अल्पाइन जेंट सलालम में सोनम दवा ने पहला, हिंसा के राहुल लारजे ने दूसरा जबकि हिंसा के ही आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग के ओपन सलालम मुकाबले में सोनम दवा ने फिर सबको पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। छेरिंग टशी दूसरे और त्रिलोकनाथ के आदेश तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग के ओपन सलालम मुकाबले में सोनम दवा पहले, आदेश दूसरे जबकि राहुल लारजे तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की ओपन क्राॅस कंट्री दौड़ में मुकेश का दबदबा रहा। राहुल लारजे दूसरे और हीरा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की स्नो मैराथन मुकाबले में क्वारिंग गांव की सोनम छोमो ने पहला, लपचंग की सोनम वांगमो ने दूसरा और त्रिलोकनाथ की मीना देई ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed