फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sonakshi first in storytelling and Rishika first in fancy dress

Kullu News: स्टोरी टेलिंग में सोनाक्षी और फेंसी ड्रेस में ऋषिका प्रथम

Tue, 16 Dec 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 16 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi first in storytelling and Rishika first in fancy dress
जिला स्तरीय बाल मेले में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

15 पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों ने नवाचार का दिया परिचय

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में जिला स्तरीय बाल मेला आयोजित हुआ। इस बाल मेले में 15 पीएमश्री विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मंच पर 17 स्पर्धाओं में हुनर दिखाया।
इन 15 विद्यालयों में पांच विद्यालय प्राथमिक और दस विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक शामिल हैं। इस मेले में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार में हुनर देखने को मिला।
विज्ञापन

बाल मेले में फन गेम, राइम, स्टोरी टेलिंग, फेंसी ड्रेस, एकल गीत, समूह गीत, समूह नृत्य, स्किट, प्रश्नोत्तरी, भाषण, कला, नवाचार, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रोजेक्ट, कला प्रदर्शनी, टीएलएम प्रदर्शनी जैसी 17 स्पर्धाएं करवाई गईं। इनमें स्वयं को बेहतर साबित करने के लिए पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, नवाचार और शैक्षणिक सूझबूझ का परिचय दिया। राइम में प्राथमिक विद्यालय मौहल की अवनी, स्टोरी टेलिंग में मंगलौर की सोनाक्षी, फेंसी ड्रेस में बंजार की ऋषिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। चाैथी और पांचवीं कक्षा केएकल गीत में मौहल की सुकन्या ठाकुर, एकल नृत्य में मौहल की राशि ने पहला स्थान पाया। इसी प्रकार विज्ञान प्रोजेक्ट में प्राथमिक में मंगलौर, वरिष्ठ माध्यमिक में शैंशर विजेता रहा। पीएमश्री जिला नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा और समन्वयक बाल मेला डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि डाइट कुल्लू में पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के हुनर को तराशने के लिए बाल मेला मनाया। इसमें पांच प्राथमिक विद्यालय मनाली, लोअर विंग कुल्लू, मंगलौर, मौहल, बंजार तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर, कन्या विद्यालय सुल्तानपुर, भुट्ठी, शैंशर, भुंतर, मनली, सैंज, बंजार, आनी और निरमंड के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed