{"_id":"e400ee02c836351bb63b4910217de74d","slug":"some-tourist-go-to-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग में घटी सैलानियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग में घटी सैलानियों की संख्या
ब्यूरो/अमर उजाला/मनाली
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग में सैलानियों की संख्या कम हो गई है। करीब 100 से 150 वाहन की
विज्ञापन
रोहतांग जा रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 1000 वाहनों के रोहतांग
जाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
बावजूद सैलानी कम ही मात्रा में रोहतांग जा रहे हैं। मनाली के 90 फीसदी होटलों में भी कारोबार ठप पड़ गया है। 17 अगस्त को कोर्ट से मिली मोहलत खत्म होने के बाद प्रशासन ने रोहतांग जाने पर सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद मनाली में सैलानियों की संख्या भी घट गई थी।
कोर्ट ने फिर से रोहतांग के लिए एक हजार वाहनों को भेजने की अनुमति दे दी है। सैलानियों की कमी के कारण अब रोहतांग करीब हररोज 100 और 150 वाहन ही जा रहे हैं।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान एवं कुल्लू मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर का कहना है कि जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक वैसे भी मनाली में पर्यटकों की संख्या एक दो प्रतिशत तक गिर जाती है। रोहतांग मनाली का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
रोहतांग पर एनजीटी के दखल के बाद सैलानियों की संख्या घटी है। जिला पर्यटन अधिकारी रतन गौतम ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार कार्य किया जा रहा है। कहा कि तीन दिनों से रोहतांग जाने वाले वाहनों की संख्या 100 से 150 तक ही रही है।
एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि रोहतांग जाने वाले सैलानियों की संख्या तो कम है ही साथ में लाहौल जाने वाले वाहनों की संख्या भी 100 से कम हो गई है।