फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Some have left the field and now there is a fight to the finish.

Kullu News: किसी ने छोड़ा मैदान तो कहीं अब आर-पार की लड़ाई

Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Some have left the field and now there is a fight to the finish.
धनुष-बाण, घड़ी तो किसी को गाजर की निशानी
विज्ञापन

निशानी मिलने के बाद अब चुनाव प्रचार पकड़ेगा गति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंचायत चुनाव में अब जंग रोचक हो गई है। शुक्रवार को पंचायत चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के लिए नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। ऐसे में कई प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ अपना वापस ले लिया है। वार्ड पंच से लेकर प्रधान तक कई जगहों पर लड़ाई अब आरपार की हो गई है।
नामांकन भरने वाले सभी प्रत्याशी शुक्रवार को पंचायतों में पहुंचे थे। निर्धारित समय पर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए। ग्राम पंचायत पूईद और ग्राम पंचायत बंदल में नामांकन वापसी और निशानी मिलने का स्थान पंचायत घर पूईद रखा गया था। यहां प्रत्याशियों का अपने समर्थकों के साथ आने सिलसिला दोपहर 11 बजे शुरू हुआ। हालांकि इस बीच प्रत्याशियों में एक-दूसरे को मनाने की कशमकश भी चलती रही। दोपहर बाद तीन बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए किसी को धनुष बाण तो किसी गाजर, घड़ी आदि निशानी मिली। बंदल पंचायत में पहले प्रधान के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। एक ने अपना नाम वापस लिया। अब यहां प्रधान और उप प्रधान के लिए चार-चार प्रत्याशी हैं। ग्राम पंचायत बंदल के माहुंचाड़ वार्ड में दो सदस्य रह गए हैं। ऐसे में यहां लड़ाई अब आर-पार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर निशानी मिलने के बाद अब प्रत्याशी शनिवार से पंचायतों में डट जाएंगे। प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने लिए समर्थन जुटाएंगे। चुनाव का सिलसिला शनिवार से गति पकड़ेगा। हालांकि पोस्टर व प्रचार संबंधी अन्य सामग्री छपवाने के लिए प्रत्याशियों की प्रिटिंग प्रैस की दौड़ भी लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रत्याशी अपना प्रचार करने में कोई असर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed