फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali news

बर्फबारी के चलते सोलंगनाला पर्यटक वाहनों के लिए बंद

Tue, 07 Feb 2017 09:40 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Tue, 07 Feb 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
manali news
मनाली की स्की ढलान में स्की का लुत्फ उठाता स्कीयर - फोटो : अमर उजाला

विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में एक माह से बार-बार हो रही बर्फबारी से सड़कों के किनारे तीन-तीन फुट बर्फ जमा हो गई है। जिससे सड़क पर जाम लग रहा है। लिहाजा बीआरओ के आग्रह पर पुलिस और प्रशासन ने आने वाले दो दिनों तक सोलंगनाला को पर्यटक वाहनों के लिए बंद कर दिया है। इस बीच रोहतांग टनल की खुदाई में लगे बीआरओ की यूनिट ने स्नो कटर और जेसीबी लगाकर सड़क को चौड़ा करने तथा सोलंगनाला में वाहनों के लिए पार्किंग बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। मंगलवार को सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े किए गए वाहनों के पुलिस ने चालान काटे। पलचान के समीप पर्यटन वाहनों को रोका जा रहा है जिससे सड़क को चौड़ा करने के कार्य में बाधा न हो। सोलंगनाला में बर्फ देखने के शौकीन कुछ सैलानी पलचान से पैदल ही सोलंग का रूख कर रहे हैं। वहीं कुछ सैलानी घोड़े पर सवार होकर सोलंग का रूख कर रहे हैं। जैसे-तैसे सोलंगनाला पहुंच कर सैलानी बर्फ पर खूब मौज मस्ती कर रहे हैं। पर्यटक पैराग्लाइंडिंग समेत स्कीइंग का मजा ले रहे हैं। लोकल ड्रेस पहनकर पर्यटक सेल्फी भी ले रहे हैं। इधर, रोहतांग टनल बीआरओ यूनिट के निदेशक एस थपलियाल के अनुसार बर्फबारी के चलते जाम की समस्या बढ़ने लगी है। लिहाजा उन्होंने सैलानी वाहनों के लिए कुछ दिनों तक सोलंग बंद रखने को कहा है। इस बीच सड़क से बर्फ हटाई जा रही है। पार्किंग भी ठीक की जा रही है। वहीं डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने कहा कि बीआरओ के कहने पर दो दिनों के लिए सोलंग बंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed