{"_id":"68d42c319d961363f40e9b08","slug":"social-worker-sarabjit-singh-bobby-reached-banjar-kullu-news-c-89-1-klu1002-157815-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार पहुंचे समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार पहुंचे समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी
Wed, 24 Sep 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
समाज सेवी सरबजीत सिंह बॉबी ने गुशैनी स्कूल को दी 50 हजार की राशि । बंजार के तीर्थन गुशैनी का कि
गुशैणी स्कूल को 50 और तिंदर को दिए 10 हजार रुपये
प्रभावितों को मदद के लिए फार्म भरने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के गुशैनी और सैंज घाटी के मालता गांव का दौरा किया।
उन्होंने आपदा प्रभावित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी के लिए 50 हजार रुपये और तींदर स्कूल के लिए 10 हजार की राहत राशि दी। आपदा से प्रभावित बंदल, गुशैणी का जायजा भी लिया। उन्होंने इस दौरान प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने शाईरोपा में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बंजार क्षेत्र में आपदा आई है। इससे उभरने में भी काफी समय लग सकता है। उन्होंने जन मानस से आग्रह किया कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर व्यक्ति आगे आए। उन्होंने प्रीति जिंटा का 30 लाख की राशि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए देने का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के लगभग 360 फार्म भरने के लिए वितरित किए गए हैं। साथ ही 250 फार्म और भेजे जाएंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों से आग्रह है जो सही मायने में जरूरतमंद है, उसका फार्म भरने में लोग मदद करें।
एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने उनका बंजार घाटी में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने के आभार जताया। इस दौरान समाज सेवी कुलदीप, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, टीसी महंत, पंचायत प्रतिनिधि सोनू, अंशुल शर्मा, मित्तू आदि मौजूद रहे।