फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Social distance stripped away in kullu hospital

अस्पताल में उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां

Fri, 26 Mar 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Social distance stripped away in kullu  hospital
कुल्लू अस्पताल में सामाजिक दूरी दरकिनार करते लोग। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शुक्रवार को सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती नजर आई। अस्पताल में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन कोरोना नियम से बेखबर लग रहा है। अस्पताल परिसर से लेकर ओपीडी तक रोजाना की तरह लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। पर्ची बनाने के लिए सुबह से ही लोग काउंटर के सामने जुट गए। लोगों में सामाजिक दूरी कहीं पर नजर नहीं आई। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी लोगों की भीड़ को नजरअंदाज कर रहे हैं। अस्पताल में शुक्रवार को सुबह नौ बजे मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइन लग गई। पर्ची बनाने की जल्दी में मरीज और उनके तीमारदार दो गज की दूरी बनाए रखना ही भूल गए। अस्पताल की सभी ओपीडी मेें भी यहीं आलम रहा। सुबह नौ से शाम चार बजे तक मरीजों और अस्पताल प्रशासन ने कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया। उधर, अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना लाल ने कहा कि मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लगातार कहा जा रहा है। लोगों को महामारी के प्रति सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed