फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall stopped the pace of life in Lahaul-Spiti

Kullu News: बर्फबारी से 115 सड़कें बंद, लाहौल-स्पीति में थमी जिंदगी की रफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Snowfall stopped the pace of life in Lahaul-Spiti
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला में तीन दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जिंदगी की रफ्तार थम गई है। कड़ाके की ठंड से लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हैं। हालांकि, बर्फबारी के बावजूद बिजली और पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है। जिला आपदा प्रबंधन ने बर्फबारी को देखते हुए जिले की सभी सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद लोनिवि के 177 संपर्क मार्ग में से लगभग 20 सड़कों पर छोटे वाहनों की आवाजाही होती रही। इन मार्गों पर कम बर्फबारी हुई है। जलशक्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल में विभाग के कुल 408 नलकों में से एकमात्र जोबरंग पंचायत की नल जम गया है।
विज्ञापन

बिजली के सभी 176 ट्रांसफार्मरों में बिजली की सप्लाई नियमित रूप से चलती रही। हालांकि, जिला मुख्यालय केलांग में बिजली की लुकाछिपी का दौर चलता रहा। वहीं लोक निर्माण विभाग चिनाव मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि लाहौल में उनके अधीन 134 संपर्क सड़क है। इसमें 115 मार्ग अभी बंद है। जबकि स्पीति उपमंडल में करीब 42 सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए हैं।उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने लोगों से अपील की है कि वह बर्फ को देखते हुए अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed