{"_id":"69d29dc25935e9b17f0dcc66","slug":"snowfall-on-high-peaks-rain-in-kullu-cold-returns-kullu-news-c-89-1-ssml1015-173109-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ऊंची चोटियों पर हिमपात, कुल्लू में बारिश, लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ऊंची चोटियों पर हिमपात, कुल्लू में बारिश, लौटी ठंड
विज्ञापन
लाहौल के ठोलंग गांव में घर की छत से बर्फ हटाते हुए।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। सुबह के समय कुल्लू में मौसम खुला जबकि दोपहर बाद बारिश का शुरू हुई। रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद एक बार फिर सर्दी लौट आई है।
अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी महसूस की जा रही थी। लगातार दो दिन मौसम खराब बना रहा। रविवार सुबह धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। दोपहर बाद फिर से मौसम ने करवट बदली। जिस तरह से मौसम का रुख बना हुआ है, उससे ओलावृष्टि की चिंता बनी हुई है। बागवानों को मौसम के बिगड़े मिजाज से सेब फसल की चिंता सताने लगी है।
वहीं दूसरी ओर जिले में बारिश से दो ट्रांसफार्मर बंद थे। हालांकि बारिश के बाद सुबह के समय बिजली के 34 ट्रांसफार्मर बंद पड़े थे। दिन के समय बिजली बोर्ड की ओर से बिजली के ट्रांसफार्मर सुचारु किए गए। ऐसे में लोगों को अंधेरे से निजात मिली। डीसी अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि विभाग और बोर्ड को बिजली, पानी व सड़क को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद