{"_id":"61fbbc0716e38f1ab2731025","slug":"snowfall-kullu-news-sml398437269","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच अथॉरिटी को फिर से 25 किमी दायरे से हटानी होगी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच अथॉरिटी को फिर से 25 किमी दायरे से हटानी होगी बर्फ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू में एक माह में रिकॉर्ड बर्फबारी होने से कई इलाकों का संपर्क फिर से कट गया है। ऊझी घाटी के साथ लगघाटी, मणिकर्ण, सैंज, तीन कोठी, रघुपुर घाटी और बाह्य सराज की 69 पंचायतों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है। बर्फबारी से कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क भी एक दूसरे गांव से कट गया है। जलोड़ी दर्रा में हुई रिकॉर्ड दो फीट ताजा बर्फबारी के चलते एनएच अथॉरिटी को 25 किलोमीटर दायरे से बर्फ को फिर हटाना होगा।
हालांकि हाईवे-305 का काम अभी अवरुद्ध चल रहा है। इसको खोलने के लिए एनएच अथॉरिटी की कोशिश की है मगर बाह्य सराज की एक लाख 20 हजार आजादी को अभी राहत नहीं है। ऐसे में उन्हें अभी करीब दो हफ्ते के लिए और रुकना होगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच फरवरी तक भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। जिस कारण एनएच अथॉरिटी के साथ बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। वहीं बाह्य सराज की रघुपुर घाटी की ग्राम पंचायत लगौटी के करशाला रूट पर निगम कर बस बीच सड़क पर फंस गई है।
हालांकि बस को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सड़क पर बर्फ जमने से फिसलन का भी खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीण पिंकू राम, निका राम, ललित ठाकुर, कुमार सिंह और मेहर चंद ने कहा कि बर्फबारी से बाह्य सराज की ऊपरी पंचायतों को जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर निगम की बसें बर्फबारी के चलते फंस गई हैं। एनएच के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि मौसम खुलते ही हाईवे से बर्फ हटाने को काम शुरू किया जाएगा।