फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall in Manali and Nehrukund, tourists enjoyed

बर्फबारी में सोलंगनाला नहीं छोड़े गए पर्यटक

Thu, 24 Feb 2022 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Manali and Nehrukund, tourists enjoyed
लाहौल में लगातार तीसरे दिन हो रही ताजा बर्फबारी के बाद नजारा।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू/मनाली। बर्फबारी से जिला जिला और लाहौल-स्पीति शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। वीरवार को भी ताजा बर्फबारी और बारिश से घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और दुश्वारियां एक बार फिर से लौट गई है। पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी हुई और पर्यटकों ने माल रोड में आकर खूब मस्ती की।
विज्ञापन

तीन दिनों से हो रही लगातार बर्फबारी के चलते पुलिस ने पर्यटकों को सोलंगनाला नहीं जाने दिया ऐसे में पर्यटकों को नेहरुकुंड में ही रोका। हालांकि कई पर्यटक सोलंगनाला की तरफ रवाना हुए थे। ऐसे में नेहरुकुंड और मनाली के बीच कड़ाके की ठंड और बर्फ के फाहों के बीच लंबा जाम लग गया। ऐसे में न केवल नेहरूकुंड जाने वो पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा बल्कि वापस मनाली आने वाल वाहन भी घंटों फंसे। इस दौरान मनाली पुलिस को वाहनों को निकालने के लिए ठंड में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन

मौसम के बदले तेवर से पकड़ी कड़ाके की ठंड से कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति में शीतलहर की चपेट में आ गई है। लाहौल घाटी का कुल्लू-मनाली और बाह्य सराज जिला कुल्लू के अगल-थलग पड़ गया है। लोगों को बर्फबारी के बीच जलोड़ी दर्रा को पैदल आरपार करना पड़ रहा है। वहीं जिला में एक दर्जन से अधिक बस रूट भी प्रभावित हो गए है। साथ ही एक दर्जन पेयजल स्कीमें और दस से ज्यादा ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। बर्फबारी से किसान-बागवानों के साथ घाटी के पर्यटन कारोबारी भी गदगद हो उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटक मौसम को भांपकर सफर करें। एचआरटीसी ने भी जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका को देखते हुए बस चालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

मनाली के समीप पलचान में हो रही बर्फबारी के चलते लगा लंबा जाम। इससे पर्यटको और स्थानीय लोगों को का?

मनाली के समीप पलचान में हो रही बर्फबारी के चलते लगा लंबा जाम। इससे पर्यटको और स्थानीय लोगों को का?- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed