{"_id":"6624e530e2a94b8c66046a74","slug":"snowfall-in-lahaul-rain-again-in-kullu-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल का मौसम: लाहौल में बर्फ'भारी', कुल्लू में फिर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल का मौसम: लाहौल में बर्फ'भारी', कुल्लू में फिर हुई बारिश
Sun, 21 Apr 2024 03:37 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एंजेसी, केलांग
संवाद न्यूज एंजेसी, केलांग
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:37 PM IST
सार
जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में मौसम लगातार खराब है। रविवार रात लाहौल में रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा में 12 सेंटीमीटर और कोकसर में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी हुई है।
विज्ञापन
लाहौल में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रविवार रात लाहौल में रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा में 12 सेंटीमीटर और कोकसर में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी हुई है।
विज्ञापन
पर्यटन कारोबारी खुश
अप्रैल के महीने में भी लाहौल में बर्फबारी का सिलसिला नहीं रुक रहा है। हालांकि लाहौल के पहाड़ों पर बिछ रहे सफेद चांदी को लेकर पर्यटन कारोबारी खुश हैं। जबकि कुल्लू में शनिवार रात के साथ रविवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। पहाड़ों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों के बारिश के घाटी में तापमान लुढ़क गया है। लगातार बदल रहा मौसम कुल्लू जिले के बागवानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन