फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall in Atal Tunnel Rohtang, Jalori Pass

Kullu News: अटल टनल रोहतांग, जलोड़़ी दर्रा में बर्फबारी

Mon, 06 Jan 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 06 Jan 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Atal Tunnel Rohtang, Jalori Pass
जिला लाहौल-स्पीति में सुबह हुए हल्के हिमपात के बाद जिला के अन्य अधिकारियों सहित सड़कों व कानून व
कोकसर-सिस्सू में हिमपात के बाद पुलिस ने मनाली लाैटाए सैलानी
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव से कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू/मनाली/कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट बदल ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार सुबह से रुक-रुक बर्फबारी होती रही। इससे कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

लाहौल घाटी के रिहायशी इलाकों में बर्फबारी होने से वादियां सफेद हो गई हैं। कोकसर, डिंफुक, अटल टनल रोहतांग, कोकसर, दारचा, कुंजुम पास और घेपन पीक में बर्फबारी हुई है। शाम के समय मनाली के लद्दाखी पीक, फ्रेंडशिप पीक, सेवन सिस्टर, इंद्रकीला, और चंद्रा घाटी के सीबी रेंज में भी बर्फबारी दौर जारी है। बर्फबारी के चलते मनाली प्रशासन ने अटल टनल पार करने के लिए केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही पार करने की इजाजत दी है। सुबह के समय फोर बाई टू वाहनों को नेहरू कुंड तक आने की इजाजत दी गई। दोपहर बाद शाम करीब 4 बजे के बाद आनी से लेकर बंजार, भुंतर, सैंज, कुल्लू, पतलीकूहल व मनाली में बारिश हुई और किसान-बागवानों ने रात की सांस ली है। इस दौरान जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला, धुंधी, टनल के साउथ पोर्टल में भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल के अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, कोकसर व सिस्सू में बर्फबारी होते ही पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से फोर बाई फोर वाहनों से पहुंचे सैलानियों को वापस मनाली रवाना किया। सामान्य वाहनों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी गई। यहां सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। शाम तक रोहतांग दर्रा में 10 सेंमी, जलोड़ी में पांच तथा लाहौल के कई इलाकों में दो से चार सेंटीमीटर बर्फबारी होने की सूचना है। उधर, सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने सैलानियों से सतर्क रहने को कहा और बर्फ से संवेदनशील इलाकों को रुख न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed