फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall has started again in tribal areas, weather is becoming an obstacle in road restoration

Kullu News: जनजातीय क्षेत्रों में फिर शुरू हुई बर्फबारी सड़क बहाली में मौसम बन रहा अड़ंगा

Thu, 13 Mar 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Snowfall has started again in tribal areas, weather is becoming an obstacle in road restoration
लाहौल के मयाड़ घाटी में बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी।-संवाद
16 मार्च तक बढ़ेगी लोगों की दुश्वारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति) पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होते ही जनजातीय इलाकों में बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है। वीरवार सुबह से ही लाहौल स्पीति में हिमपात शुरू हो गया। इसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

हालांकि, बर्फबारी के बीच सीमा सड़क संगठन ने जिस्पा से आगे दारचा की तरफ मनाली-लेह हाईवे तीन से बर्फ हटाने का अभियान जारी रखा। लोक निर्माण विभाग ने भी खराब मौसम के बावजूद संपर्क सड़कें बहावी काम जारी है। लाहौल-स्पीति में अभी भी 118 संपर्क सड़कें बंद हैं। इनमें 58 लाहौल, 46 उदयपुर और 14 सड़कें स्पीति उपमंडल की शामिल हैं। स्पीति में बिजली के 10 और उदयपुर में 3 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इसी बीच, कुछ संपर्क सड़क मार्गों से बर्फ हटाने के काम में देरी करने का भी ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं। मूलिंग के ग्रामीणों ने कहा कि जिस संपर्क सड़क मार्ग के बहाली में पहले दो दिन लगते थे अब उसी सड़क को खोलने में हफ्तों का समय लग रहा है। वारी गांव के ग्रामीण रवि और रमेश ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने मालंग तक ही सड़क खोल दी है। उनके गांव के अलावा लपशक और यंगरंग गांव भी अभी कटे हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि वीरवार सुबह से ही हिमपात का दौर जारी है। लिहाजा, अटल टनल होकर सफर करने वाले वाहन चालकों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed