{"_id":"652d78c4958acbe6ac014156","slug":"snowfall-expected-to-boost-tourism-business-kullu-news-c-89-1-ssml1012-9177-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद
Mon, 16 Oct 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। अक्तूबर में बर्फबारी से ऊंचाई पर स्थित पर्यटन स्थल और पहाड़ियों गुलजार हो गई हैं। रोहतांग दर्रा सहित मनाली की चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। पर्यटन स्थल मढ़ी और अटल टनल के साउथ पोर्टल में सीजन की पहली बर्फबारी होने से मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है।
इससे मनाली के पर्यटन कारोबारी भी चहक उठे हैं। मनाली के मुख्य पर्यटन स्थलों के बर्फबारी से गुलजार होने से त्योहारी सीजन में पर्यटकों के बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इन दिनों मनाली में पर्यटकों की खास भीड़ नहीं है। सोमवार सुबह रोहतांग के लिए मनाली से लगभग 100 वाहनों में पर्यटक सैर सपाटे के लिए गए थे।
पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। इसके बाद बर्फबारी का दौर शुरू होने के कारण पर्यटकों को मढ़ी में ही रोका गया। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि रोहतांग में बर्फबारी होना पर्यटन कारोबार के लिए शुभ है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। संवाद