फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall and floods halted the pace of life in Lahaul valley

Kullu News: लाहौल घाटी में बर्फबारी और बाढ़ ने रोकी जिंदगी की रफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Snowfall and floods halted the pace of life in Lahaul valley
शिंकुला दर्रे से पागल नाले तक कई सड़कें बंद, बर्फबारी से ठिठुरे लोग, फसलें और ट्रैफिक दोनों फंसे
विज्ञापन

उदयपुर–किलाड़ और मनाली–लेह मार्ग ठप, बीआरओ और पीडब्ल्यूडी के लिए बनी चुनौती
घाटी में पड़ रही ठंड ने बढ़ाईं मुश्किलें, गर्म कपड़ों के साथ लोग घरों में दुबकने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जिले में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से जनजीवन थम गया है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण शिंकुला, उदयपुर-किलाड़, ग्रांफू-लोसर और मनाली-लेह जैसे महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गए हैं।
घाटी में कड़ाके की ठंड लौट आई है। खेतों और फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। दारचा-शिंकुला-पदम सड़क बंद हो गया है। उदयपुर-किलाड़ मार्ग दारेड़ नाले में बाढ़ आने से ठप है। पागल नाले में बाढ़ आने से मनाली-लेह हाईवे भी अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

उधर, घाटी में बारिश का कहर जारी है। चंद्रा घाटी के कोकसर, तेलिंग, पागल नाला में बाढ़ आने से यातायात बाधित हुआ है। कोकसर के डिंफुक नाले में कुछ दिन पहले बाढ़ आने से पुल के नीचे बड़े पत्थर फंसने से मलबा पुल के ऊपर से बहने लगा है। यही हाल कोकसर पंचायत के तेलिंग नाले का भी है। कलवर्ट बंद होने से बाढ़ का पानी सड़क के चारों ओर फैल गया है। वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का असर किसानों की नगदी फसलों पर भी पड़ने लगा है। बारिश के कारण यातायात बाधित हो रहा है। मंडियों में समय पर गाड़ियां नहीं पहुंचने से किसानों को नगदी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। घाटी में भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने सोमवार को उदयपुर और केलांग खंड के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखे। प्रशासन ने यात्रियों को मौसम और सड़क की स्थिति देखकर यात्रा करने को कहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed