फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snow festival will start in Lahaul-Spiti from 24th February.

Kullu News: लाहौल-स्पीति में 24 फरवरी से शुरू होगा स्नो फेस्टिवल

Wed, 19 Feb 2025 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 05:03 AM IST
विज्ञापन
Snow festival will start in Lahaul-Spiti from 24th February.
केलांग (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में स्नो फेस्टिवल (विंटर कार्निवल) का शुभारंभ 24 फरवरी को गोंधला से होगा। यह आयोजन एक महीने तक चलेगा। यह जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्नो फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में त्रिलोकीनाथ, केलांग, तुपचलिंग और जिस्पा सहित घाटी के विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम होंगे। मुख्य आकर्षण स्थानीय संस्कृति, रीति-रिवाज, पारंपरिक लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी।
विज्ञापन

फेस्टिवल के दौरान तीरंदाजी, बुनाई, मटका फोड़, रस्साकसी, मेंहदी, बैडमिंटन और छोलों प्रतियोगिता होगी। बर्फ की उपलब्धता के अनुसार स्नो क्राफ्ट और स्नो स्कीइंग भी करवाई जाएगी। इसके अलावा, आयुष और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आयोजन स्थलों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जहां लोग अपने स्वास्थ्य की जांच भी करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा (निरीक्षण) सुरेश विद्यार्थी, जिला आयुष अधिकारी बनीता शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed