{"_id":"67e6d0b9135479dfbd02c1a2","slug":"snow-festival-will-be-celebrated-in-sissu-from-today-kullu-news-c-89-1-ssml1015-144259-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिस्सू में आज से मनाया जाएगा स्नो फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिस्सू में आज से मनाया जाएगा स्नो फेस्टिवल
Fri, 28 Mar 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
सिस्सू में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय स्नो फेस्टिवल के लिए बर्फ का स्तूप तैयार करते स्थानीय यु
तीरंदाजी, हिम मूर्तिकला और स्कीइंग होगी आकर्षण, शोभायात्रा भी मोह लेगी मन
हिमाचली कलाकार भी तीन दिन तक देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में फरवरी में शुरू हुआ स्नो फेस्टिवल अंतिम चरण में है। ऐसे में 29 से 31 मार्च तक स्नो फेस्टिवल सिस्सू में मनाया जाएगा।
इस उत्सव में मुख्य आकर्षण तीरंदाजी, हिम मूर्तिकला, स्कीइंग प्रतियोगिताएं और लाहौली परंपरा को दर्शाती शोभायात्रा, लाहौली व्यंजन और विभिन्न स्थानीय उत्पाद होंगे। इसके अतिरिक्त हिमाचली कलाकार रोजी शर्मा, रूबीना, आकाश, बीरबल किन्नौरा और रमेश ठाकुर भी तीन दिन तक प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि स्नो फेस्टिवल के पहले दिन सांस्कृतिक परेड (शोभायात्रा) सिस्सू जीरो पॉइंट से ग्राउंड तक स्थानीय वेशभूषा में पुरुष और महिलाएं निकालेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा। विभिन्न प्रदर्शनियों के स्टॉलों का भी उद्घाटन किया जाएगा। बुनाई और मेहंदी प्रतियोगिता भी होगी। स्थानीय महिला मंडल सांस्कृतिक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
स्नो फेस्टिवल के दूसरे दिन स्किमो इवेंट्स की विभिन्न गतिविधियां होंगी। डॉग शॉ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। लाहौली पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों के बाद स्टार कलाकार बीरबल किन्नौरा, रूबीना और रवि धमाल मचाएंगे। इसके अलावा अंतिम दिन रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर दौड़ करवाई जाएगी। हिमाचली कलाकार रमेश ठाकुर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। संवाद
--