फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snow falls in Rohtang after two weeks

Kullu News: दो हफ्ते बाद रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे

Wed, 05 Nov 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Nov 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Snow falls in Rohtang after two weeks
लाहौल में रोहतांग दर्रा की चोटियों में हुई ताजा बर्फबारी। संवाद।
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में करीब दो सप्ताह मौसम खुशगवार रहने के बाद मंगलवार को करवट ली है। ऊंचे इलाकों में सुबह नौ बजे के बाद रोहतांग दर्रा सहित घाटी में घने बादलों ने डेरा डालना शुरू किया और दोपहर बाद रोहतांग दर्रा पर बर्फ के फाहों का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ समय के लिए अंधड़ भी चला। मौसम में आए बदलाव के कारण फिर लाहौल घाटी में ठंड बढ़ने से दिन को भी लोगों को गर्म कपड़े डालना शुरू किए। आने वाले दिनों में भी लाहौल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है और तापमान में भारी कमी आाएगी।
विज्ञापन

बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों को घाटी में पर्यटकों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कारोबारी प्रशांत, सचिन, किशन, गोपाल और रमेश ने बताया कि कोकसर और अटल टनल के आसपास बर्फबारी होने से सैलानियों को मनाली से लाहौल पहुंचते ही बर्फ की चादर मिलेगी। उधर, अटल टनल होकर पर्यटकों को ग्रांफू से रोहतांग दर्रा तक बर्फ का दीदार करने का मौका मिल रहा है। हालांकि कोकसर-ग्रांफू-लोसर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed