फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snow fall

ताजा बर्फबारी से हाईवे-305 पर यातायात बंद

Sun, 01 Jan 2017 10:01 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sun, 01 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
snow fall
ठंड का एहसास करवाती ये वादियां सैलानियों से भरने लगी हैं। - फोटो : अमर उजाला

सर्दी का पहला हिमपात होने से औट-बंजार-सैंज लुहरी हाईवे-305 पर यातायात बंद हो गया है। रविवार दोपहर बाद मौसम ने ली एकाएक करवट से पारा भी गिर गया है। दर्रा के बंद होने से बाह्य सराज आनी-निरमंड की 58 पंचायतों की सवा लाख आबादी का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है। सुबह के वक्त एचआरटीसी की कुल्लू-बागीपुल बस ने जलोड़ी दर्रा को पार किया है। इसके बाद कुल्लू से गई रामपुर, थनोग तथा आनी की सभी बसें आधे रास्ते से ही वापस लौट आई हैं। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने हाईवे-305 पर बस सेवा के बंद होने की पुष्टि की है। उधर, 10281 फुट ऊंचा जलोड़ी दर्रा के बंद होने से बाह्य सराज के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। अब लोगों को वाया शिमला या करसोग व मंडी होकर कुल्लू पहुंचना पड़ेगा। हालांकि मौसम के बरसी इस हल्की बर्फबारी तथा बूंदाबांदी से कुल्लू जिला के बागवानों और किसानों ने राहत की सांस ली है। आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने कहा कि दोपहर दो बजे चलने वाली कुल्लू-आनी बस सेवा को अब नहीं चलाया जाएगा। वहीं, माता बूढ़ी नागिन की पवित्र वास स्थली सरयोलसर श्रद्धालुओं के लिए बंद चार माह के लिए बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed