{"_id":"315cb2f22e0c4c3673dba7914ffd85c6","slug":"snow-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में बर्फ के बीच पर्यटकों ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में बर्फ के बीच पर्यटकों ने की मस्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली ने बर्फ की सफेद चादर ओड़ ली है। शुक्रवार को मनाली में ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे मनाली की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। सर्दियों का पहला हिमपात होने के कारण मनाली वासी और देश विदेश से आए सैलानियों ने बर्फबारी का आनंद उठाया।
दिनभर सैलानी बर्फ के बीच अठखेलियां करते रहे और अपनी यादों को ताजा रखने के लिए फोटो खिंचवाते रहे। वहीं बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियाें में भी क्रिसमस और नए साल पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
ताजा हिमपात के चलते तापमान में गिरावट आ गई है।
समाचार लिखने तक मनाली में आठ सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं, सोलंग नाला में एक फुट और रोहतांग पास में चार फुट, ढुंगरी में 12 सेंटीमीटर, वशिष्ठ में 12 सेंटीमीटर , कोठी में डेढ़ फुट और गुलाबा में दो फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बावजूद बिजली और पानी आपूर्ति सुचारु है। वहीं, कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे और कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक में वाहन नियमित रूप से चल रहे हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष मनाली में 13 दिसंबर को भारी हिमपात हुआ था।