{"_id":"6ae7899de17986d994056315","slug":"snow-clad-valleys-beckon-tourists-while-the-waves-of-the-beas-add-to-the-thrill-kullu-news-c-89-1-klu1002-190809-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फीली वादियों ने बुलाए सैलानी, ब्यास की लहरों ने बढ़ाया रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फीली वादियों ने बुलाए सैलानी, ब्यास की लहरों ने बढ़ाया रोमांच
विज्ञापन
कुल्लू में ब्यास नदी की लहरों में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
- फोटो : सांकेतिक
कुल्लू। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कुल्लू-मनाली की वादियों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बर्फ से ढकी चोटियों को निहारने पहुंचे सैलानियों ने रविवार को ब्यास नदी की तेज लहरों में राफ्टिंग कर रोमांच का अनुभव लिया। बबेली, बाशिंग, रायसन, भुंतर और बजौरा में पर्यटकों ने ठंडी धाराओं के बीच राफ्टिंग का खूब लुत्फ उठाया।
बर्फीले पहाड़ों के खूबसूरत नजारों और नदी की लहरों के रोमांच ने पर्यटकों के सफर को यादगार बना दिया। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार मौसम में बदलाव के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिली है। पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने से कुल्लू-मनाली का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है।
पंजाब से आए पर्यटक सोहनजीत और मनविंदर कौर ने बताया कि कुल्लू-मनाली की वादियां उन्हें खूब पसंद आईं। दिल्ली से पहुंचे अभिजीत, मयंक और तुषार ने बताया कि पिछले दिनों वे रोहतांग दर्रा पहुंचे थे। वहां बर्फ के बीच समय बिताने के बाद शनिवार को ब्यास नदी में राफ्टिंग की। बर्फीले पहाड़ों के नजारे और नदी की तेज धाराओं में राफ्टिंग का अनुभव उनके लिए यादगार रहा।
विज्ञापन
.....
पर्यटन कारोबार में वृद्धि
कुल्लू-मनाली क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां लगातार रफ्तार पकड़ रही हैं। पहाड़ों पर हो रही हल्की बर्फबारी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। बर्फबारी के बाद कुल्लू-मनाली की ओर पर्यटकों का रुझान तेजी से बढ़ा है।
....
पर्यटन नगरी मनाली सहित घाटी में पर्यटकों के आने की रफ्तार बढ़ रही है। अब पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
-बीएस ओक्टा, डीजीएम, पर्यटन निगम
000

कुल्लू में ब्यास नदी की लहरों में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद- फोटो : सांकेतिक