फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snow accumulating on roads, hotel-homestay operators should inform guests: DC

सड़कों पर जम रही बर्फ, मेहमानों को बताएं होटल-होमस्टे संचालक : डीसी

Mon, 18 Nov 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Nov 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Snow accumulating on roads, hotel-homestay operators should inform guests: DC
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला के ऊपरी इलाकों में भारी ठंड पड़ रही है। सड़कों पर बर्फ जमने के कारण वाहनों की आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने दारचा-शिंकुला सड़क से वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी होटल और होमस्टे मालिकों निर्देश दिए हैं कि वे अपने मेहमानों को भी इस बारे में जरूर जानकारी दें।
बताया कि बारिश और बर्फबारी की स्थिति में मार्गों से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह मार्ग कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर पूरी तरह बंद हो सकते हैं, इसलिए इन सड़कों पर किसी ने आवाजाही करनी है तो वह अपनी यात्रा की पहले से योजना बना लें। कहा कि सुबह और शाम के समय इन मार्गों पर कई स्थानों पर काली बर्फ जमना शुरू हो गई है। यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करते समय अपने साथ फावड़े और बर्फ हटाने वाली चेन जैसे आवश्यक उपकरण रखें। आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल और स्पीति से इन नंबरों 94594-61355, 01900202509, 510, 517 और टोल फ्री-1077 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed