फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Smoke rising from dream house, trembling soul, tears from eyes

Kullu News: सपनों के घर से उठा धुआं, कांपी रूह, आंखों से आंसू

Mon, 28 Oct 2024 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Smoke rising from dream house, trembling soul, tears from eyes
कुल्लू। कालंग में तीन परिवारों के सदस्य बेबस आंखों से आशियाना राख होते देखते रहे लेकिन कुछ नहीं कर पाए। जीवनभर की पूंजी पलभर में ही राख हो गई। पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा पाए। आशियाने को राख के ढेर में बदला हुआ देख आंखों से बस आंसू ही निकल रहे हैं। प्रभावित परिवार के लोगों को ढाढस बंधाने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं। अपना आशियाना खो देने के बाद तीन परिवार के सदस्य सदमे में हैं। तीन भाइयों के संयुक्त मकान में हरि सिंह के 4, कर्म चंद के 8 और प्रताप चंद के 5 सदस्य रहते थे।
विज्ञापन

जिस समय आग लगी, परिवार के सदस्य घर में नहीं थे। ऐसे में वे कुछ भी नहीं निकाल सके। बच्चाें की किताबें, कापियां, सोना, चांदी के आभूषण और अन्य सामान जल गया। लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैली। किसी की हिम्मत आग के पास जाने की नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शालंग गांव के कैप्टन ईश्वर दास ने कहा कि लगघाटी का क्षेत्र काफी बड़ा है। ऐसे में जरूरी है कि लगघाटी के किसी स्टेशन में सब फायर स्टेशन खोला जाए। इससे आग की घटनाओं पर काबू पाने में काफी आसानी होगी। आग से होने वाला नुकसान भी कम होगा।मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed