फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Skill Development Corporation will conduct courses for youth in outside states

तैयारी पूरी: आज से 21 हजार छोटे बच्चे आएंगे स्कूल

Tue, 09 Nov 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Skill Development Corporation will conduct courses for youth in outside states
कुल्लू। जिले में आज से तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खल जाएंगे। बुधवार से जिले की 880 प्राथमिक और उच्च पाठशालाओं में रोजाना नियमित कक्षाएं लगेंगी। जिले के सरकारी विद्यालयों में करीब 21 हजार विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब ये सभी विद्यार्थी स्कूल आ सकेंगे। हालांकि कोरोना के कारण करीब दो साल से छोटे बच्चों के लिए स्कूल बंद रहे हैं। इस बीच महज बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं ही लग पाई हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी बच्चों की नियमित कक्षाएं लगाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले से ही माइक्रो प्लान तैयार कर रखा है। बच्चों को कोरोना में जारी एसओपी के तहत ही कक्षाओं में बिठाया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने का कैबिनेट में फैसला लिया गया है। बैठक में लिए गए इस निर्णय से बच्चे खुश हैं। वहीं, अभिभावक और अध्यापक वर्ग ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति जताई है। शिक्षा विभाग का बच्चों की बेहतर शिक्षा के अलावा उनके स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कक्षाएं लगने से पूर्व और बाद में हर एक कमरे को सैनिटाइज किया जाएगा। बाकायदा इसके लिए विद्यालयों के मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों को समग्र शिक्षा परियोजना अधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि जिले में 760 प्राथमिक और 120 उच्च पाठशालाएं हैं। इन सभी में बुधवार से तीसरी से सातवीं के बच्चों की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed