फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Skill-based education is shaping the future of students: Dr. Rakesh

कौशल आधारित शिक्षा से संवर रहा विद्यार्थियों का भविष्य : डॉ. राकेश

Tue, 12 May 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Skill-based education is shaping the future of students: Dr. Rakesh
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के बैचलर ऑफ वोकेशनल (वी वॉक) रिटेल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों को नामी कंपनियों में चार लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। यदि शिक्षा किताबी ज्ञान के स्थान पर कौशल पर आधारित हो, तो रोजगार युवाओं के द्वार पर स्वयं चलकर आता है। यह बात कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कही।
विज्ञापन

महाविद्यालय में लेबरनेट इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी सहयोग और टीएसपी समन्वयक राजेश रंजन झा के कुशल समन्वय से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हाल ही में किया गया था। इसमें विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में भारी पैकेज पर नियुक्तियां प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ और प्राचार्य ने चयनित विद्यार्थियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे। महाविद्यालय के अरुण, ललित और बसंत ने चार और 11 अन्य विद्यार्थियों का चयन तीन लाख रुपये के सालाना पैकेज से हुआ है। इस दौरान वरिष्ठ प्रशिक्षक अजय गुलेरिया, विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed