फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Skiing and snow sports activities to start in Lahaul Spiti to promote tourism

पर्यटन को बढ़ाया देने के लिए होंगी स्कीइंग व शीतकालीन खेलें

Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Skiing and snow sports activities to start in Lahaul Spiti to promote tourism
अटल टनल रोहतांग में मौसम खुलते ही दीदार को पहुचें पर्यटक वाहन। फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के बनने से जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ गई हैं। सर्दियों में लाहौल घाटी में स्कीइंग और शीतकालीन खेलें आयोजित की जाएंगी। जिले में क्राफ्ट मेले और लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने केलांग में जनजातीय उप योजना के तहत आवंटित बजट की समीक्षा बैठक में दी। इस वर्ष लाहौल मंडल में ट्राइबल सब प्लान के तहत 72 करोड़ विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे है।
विज्ञापन

मारकंडा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आवंटित धनराशि को तय समय में विकास कार्यों पर खर्च करें और विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के बजट प्रस्ताव को भी उचित समय पर तथा विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले में सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुओं, ईंधन, लकड़ी, राशन और दवाइयों के पर्याप्त भंडारण और वितरण करने को कहा। डॉ. मारकंडा ने कहा कि पर्यटन का लाभ किस तरह लोगों को अधिक से अधिक मिले, इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
इस वर्ष के स्नो फेस्टिवल में संस्कृति को पर्यटन को जोड़ने का रहेगा, जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 90 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लाहौल की खानपान, वेशभूषा और संस्कृति को पर्यटन से जोड़ा जाएगा।

क्राफ्ट मेला और लोकनृत्य प्रतियोगिता के साथ शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक में जनजातीय परियोजना अधिकारी मनोज कुमार, सहायक आयुक्त रोहित शर्मा, उपमंडल अधिकारी उदयपुर निशांत तोमर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed