फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Siyali, Juani Mahadev and Ganesh leave for Bijli Mahadev

सियाली, जुआणी महादेव और गणेश ने बिजली महादेव के लिए रवाना

Tue, 01 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Siyali, Juani Mahadev and Ganesh leave for Bijli Mahadev
जुआणी महादेव मंदिर में परंपरा निभाते हुए देवता जुआणी महादेव, सियाली महादेव और गणपति। - फोटो : Kullu
कुल्लू/खराहल। आराध्य देवता सियाली महादेव और घौड़दौड़ के गणपति देवता, जुआणी महादेव ने बिजली महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सियाली महादेव और गणपति देवता 18 सालों के बाद कुल्लू घाटी की परिक्रमा के लिए निकले हैं। देवता सोमवार शाम जुआणी महादेव के न्योली मंदिर पहुंचे थे। यहां पर देवताओं का रात्रि का ठहराव हुआ। मंगलवार सुबह देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों और रणसिंघों की मंगल ध्वनि के बीच देव परंपरा का निर्वहन किया गया। इस मौके पर मंदिर में देवभोज का आयोजन किया गया।
देवता जुआणी महादेव के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि दोनों देवताओं के के सम्मान में देव भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवलुओं को देव भोज का प्रसाद बांटा गया। इसके बाद देवताओं की विदाई हुई।
विज्ञापन

सियाली महादेव के कारदार जय चंद ठाकुर ने कहा कि देवता 18 साल बाद कुल्लू घाटी की परिक्रमा कर रहे हैं। यह परिक्रमा घाटी में सुख-शांति और खुशहाली के लिए की जाती है। मंगलवार को सियाली महादेव और गणेश का धार्ठ में रात्रि ठहराव होगा। बुधवार को देवता बिजली महादेव के मंदिर में पहुंचेंगे। इसके बाद देवता के आदेश पर यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed