Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six volunteers honored for outstanding service

Kullu News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छह स्वयंसेवी सम्मानित

Mon, 02 Nov 2026 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Six volunteers honored for outstanding service
नग्गर स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर में उत्कृष्ट सेवाओं और कार्यों के लिए प्रथम, वंशिका, जीनत, अलीशा, श्रेयसी और अभिषेक ठाकुर को सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर की एनएसएस इकाई के शिविर के समापन समारोह में इन स्वयंसेवियों को अलग-अलग गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। शिविर में 19 छात्राओं और छह छात्रों सहित 25 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
सात दिनों तक स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव नग्गर में विभिन्न परियोजना कार्य किए। इसके साथ ही रैलियों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। प्रथम को सर्वश्रेष्ठ छात्र स्वयंसेवी और वंशिका को सर्वश्रेष्ठ छात्रा स्वयंसेवी चुना गया। जीनत को परेड एवं ड्रिल, अलीशा को परियोजना कार्य, श्रेयसी को जनसंपर्क अभियान एवं रैली और अभिषेक ठाकुर को अनुशासन एवं साफ-सफाई के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में ग्राम पंचायत नग्गर की प्रधान चिंता देवी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि पंचायत उपप्रधान छबिन्द्र महाजन और एसएमसी अध्यक्ष रूम सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चिंता देवी ने कहा कि एनएसएस जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्र सेवा और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के साथ सामूहिक कुल्लवी नाटी भी प्रस्तुत की। समारोह में प्रवक्ता देवेंद्र ठाकुर, विनोद आचार्य, उदय राणा, प्रवीन, पंकज नेगी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed