फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six roads, 14 transformers closed due to rain in Kullu, Harvesting of apple and pomegranate is also affected in the orchards, Snowfall on the peaks and rain in the low-lying areas causes a drop in temperature

कुल्लू में बारिश से छह सड़कें, 14 ट्रांसफार्मर हुए बंद

Tue, 21 Sep 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Six roads, 14 transformers closed due to rain in Kullu, Harvesting of apple and pomegranate is also affected in the orchards, Snowfall on the peaks and rain in the low-lying areas causes a drop in temperature
कुल्लू। जिला में इन दिनों मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार रात को कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बारिश से हो रहे भूस्खलन के चलते आधा दर्जन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। घियागी से सजवाड़, तीर्थन घाटी में बरनागी से मशियार सड़क, देहुरी से सुनेड़ आदि सड़कें यातायात के लिए बंद होने से किसानों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही बिजली बोर्ड के थलौट डिविजन के तहत आने वाले गड़सा क्षेत्र में बिजली के 14 ट्रांसफार्मर भी बारिश के चलते बंद हैं। हालांकि बिजली बोर्ड द्वारा ट्रांसफार्मरों को रिस्टोर करने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सितंबर के तीसरे सप्ताह में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम शुरू होने से ठंड अधिक बढ़ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय ठंड महसूस की जा रही है। लोगों ने ठंड से बचने केे लिए गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं। मंगलवार को भी दिन के समय हल्के बादल छाए रहे। बागवान सुबह तक हुई बारिश के चलते सेब और अनार का तुड़ान नहीं कर पाए। जिला में इन दिनों सेब सीजन चरम पर है। बागवानों ने सेब सीजन दशहरे से पहले निपटाने का लक्ष्य रखा है। लगातार हो रही बारिश से सीजन लंबा खिंच सकता है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बारिश को देखते हुए प्रशासन की हर स्थिति पर नजर है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed