{"_id":"6aa1a13f58c6ff26ae04f163","slug":"six-liquor-shops-sealed-for-charging-more-than-the-prescribed-price-kullu-news-c-89-1-klu1002-186286-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तय मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर शराब की छह दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तय मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर शराब की छह दुकानें सील
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह शराब की बोतल के अधिक दाम वसूलने पर छह दुकानें सील कर दी हैं। दुकानों में शराब के अधिक दाम वसूलने की शिकायतें काफी दिन से मिल रही थीं, जिसके चलते विभाग ने यह कार्रवाई की है। बुधवार को शमशी, बाशिंग, सरवरी बाजार, जगतसुख, मनालसू और हरिपुर में शराब की दुकानों को सील कर दिया है। टीम ने लोगों की शिकायतों को सही पाए जाने पर मूल्य से अधिक दाम वसूलने के मामले में इन दुकान संचालकों को 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा करने के बाद ही अब संचालक दुकानें खोल सकेंगे। उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग गगनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन से काफी शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर विभाग ने कार्रवाई की है। आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
स्टॉक की कमी जल्द होगी पूरी
गगनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के कई शराब ठेकों में स्टॉक की कमी भी चल रही है। विभाग संबंधित कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर इसका समाधान कर रहा है। जल्द ही स्टॉक से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की टीमें क्षेत्र में रूटीन चेकिंग भी जारी रखेगी और जिन्हें लाइसेंस दिए गए हैं, उनके परिसर की भी चेकिंग की जाएगी।