फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six houses damaged in Khain Dhara Porie

Kullu News: खाईन धारा पोरिए में छह मकान क्षतिग्रस्त

Sat, 06 Sep 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Six houses damaged in Khain Dhara Porie
सोती में भूस्खलन से मार्ग बंद, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन

मनाहरा में 30 परिवारों की भूमि को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। घाटी के अलग-अलग स्थानों में बारिश के चलते काफी ज्यादा नुकसान होने की जानकारी है।
क्षेत्र के सोती में एनएचपीसी चरण तीन के डैम के पास काफी भूस्खलन हुआ है। इससे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। लोग पैदल भी वाया राइन होकर जा रहे हैं। खाइन शारा पोरिए में भी भूस्खलन से 6 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। गायत्री देवी, डोले राम, सरसा देवी, केहर, गुरध्यान और खीमी राम के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मनाहरा के पास कटार नाला में भी भूस्खलन हुआ है। इससे 30 परिवारों की जमीन को क्षति पहुंची है। पहाड़ी से मलबा रघुप्रीत हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के पावर हाउस के पास जा रहा है। इससे प्रोजेक्ट को भी खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र के कई स्थानों में भूस्खलन के कारण घरों को खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में नेटवर्क भी नहीं है। इस कारण कई क्षेत्रों से नुकसान होने को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed