फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Siund-Raila route should be handed over to NHPC: Shourie

एनएचपीसी को सौंपा जाए सिउंड-रैला मार्ग : शौरी

Sun, 29 Mar 2026 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Siund-Raila route should be handed over to NHPC: Shourie
बंजार (कुल्लू)। घाटी की सिउंड-रैला सड़क को लेकर क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर बजट की कमी से जूझ रहे लोक निर्माण विभाग से इस सड़क के रखरखाव का जिम्मा हटाकर पुनः एनएचपीसी चरण-दो को सौंपने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि जीवा नाला में आई भीषण बाढ़ के चलते सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा पूरी तरह बह गया। आठ माह बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे रैला क्षेत्र की दो पंचायतों की लगभग 5,000 की आबादी का संपर्क बाधित है। क्षेत्र में बस सेवा भी पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजबूरी में ग्रामीणों को 200 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च कर निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग बजट का बहाना बनाकर मरम्मत कार्य को लटका रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed