फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   sissu lahaul car accident two dead three injured manali leh highway

हिमाचल में सड़क हादसा: सेल्फी पॉइंट सिस्सू में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत; तीन घायल

Mon, 21 Sep 2026 12:20 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 21 Sep 2026 12:20 PM IST
सार

Himachal Accident: लाहौल के सिस्सू में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर रविवार को सैल्फी प्वाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। वाहन में पांच लोग सवार थे। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
sissu lahaul car accident two dead three injured manali leh highway
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर सिस्सू के सेल्फी पॉइंट के पास एक कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे पेश आया। कार (एचपी-31C-1662) लाहौल के गाेंधला की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र तोता राम निवासी बडियाल तहसील बल्ह, जिला मंडी और बबलू पुत्र हल्कू राम निवासी मंडी के रूप में हुई है। घायलों में मोहन सिंह पुत्र सेवक राम निवासी चुवाड़ी डाकघर राजगढ़ तहसील बल्ह, निखिल पुत्र रमेश चंद निवासी सकरोआ तहसील बल्ह और पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी टिक्कर तहसील बल्ह जिला मंडी शामिल हैं।

विज्ञापन


 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार लाहौल के गोंधला की ओर जा रही कार सिस्सू सेल्फी पॉइंट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे। सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बबलू ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान दम तोड़ा। सभी घायलाें को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया। इसमें निखिल की हालत स्थिर बनी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed