{"_id":"679d0e24587e1f902d09a202","slug":"sissu-koksar-closed-for-tourism-yangla-saw-a-huge-influx-of-tourists-kullu-news-c-89-1-klu1002-140277-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिस्सू-कोकसर पर्यटन के लिए बंद, यांगला में लगा सैलानियों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिस्सू-कोकसर पर्यटन के लिए बंद, यांगला में लगा सैलानियों का तांता
Sat, 01 Feb 2025 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:22 AM IST
विज्ञापन
लाहौल के यांगला में बर्फ के बीच उमड़ी पर्यटकों की भीड़।
- फोटो : सांकेतिक
केलांग (लाहौल स्पीति)। मिनी कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध लाहौल के यांगला स्नो प्वाइंट इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। यहां सैलानी स्कीईंग और ट्यूब स्केटिंग का आनंद ले रहे हैं। चंद्रा नदी के वामतट पर स्थित यह स्थल देवदार के जंगलों से घिरे पीर पंजाल पर्वत के नीचे स्थित है।
हालांकि गोंधला पंचायत का राइट बैंक बर्फ के बिना सूना पड़ा है, लेकिन वामतट पर दो से ढाई फीट तक मोटी बर्फ की परत बिछी हुई है। धार्मिक अनुष्ठान के कारण अटल टनल से सटे सिस्सू और कोकसर क्षेत्र में 28 फरवरी तक पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध है। ऐसे में पर्यटक अब यांगला गांव की ओर रुख कर रहे हैं।
स्थानीय युवाओं ने पर्यटकों की सुविधा के लिए यांगला पुल के पास ढाबे खोल रखे हैं और बर्फ पर फिसलने के लिए ट्यूब की व्यवस्था भी की है। स्थानीय पर्यटन कारोबारी प्रदीप मालपा, विजय, रमेश और रघुवीर ने बताया कि यांगला में करीब दो फीट से अधिक मोटी बर्फ की परत बिछी हुई है। हाल के दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गोंधला पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम कुमार ने जिला प्रशासन से यांगला स्नो प्वाइंट को और अधिक प्रमोट करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
उधर, जिला पर्यटन अधिकारी और एसडीएम रजनीश शर्मा ने कहा कि सिस्सू और कोकसर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध के कारण पर्यटक अब यांगला स्नो प्वाइंट की ओर आकर्षित हो रहे हैं। प्रशासन यांगला स्नो प्वाइंट को प्रमोट करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।