{"_id":"68e2a7f7a84ef98efe023d18","slug":"sindoori-pomegranate-sold-at-rs-130-per-kg-in-bhuntar-market-kullu-news-c-89-1-klu1001-158648-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर मंडी में 130 रुपये किलो बिका सिंदूरी अनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर मंडी में 130 रुपये किलो बिका सिंदूरी अनार
Sun, 05 Oct 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
दशहरा में मांग बढ़ने से कुल्लू के बागवानों को मिला फायदा
मंडियों में बिकने के लिए आ रहा सेब, अनार और जापानी फल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सब्जी मंडी भुंतर में रविवार को सिंदूरी किस्म का अनार 130 रुपये किलो बिका। दशहरा सीजन के चलते अनार की मांग बढ़ गई है। अनार के दामों में उछाल आने से बागवानों को फायदा हुआ है।
हालांकि सब्जी मंडियों में सेब, अनार के साथ जापानी फल भी पहुंच रहा है। गौर रहे कि जिले में सेब का सीजन अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। अब 32 लाख से सेब पेटियां जिले से बाहर सब्जी मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। इनमें सब्जी मंडियों और अन्य माध्यम से भेजी गई सेब पेटियां शामिल हैं।
आपदा के बाद करीब 22 लाख पेटियाें को बागवानों ने बगीचों से निकाला है। हालांकि, बंद सड़कों के बीच सेब मंडियों तक पहुंचाना आसान नहीं था। अनार के बागवानों को इस बार बरसात के चलते काफी अधिक नुकसान झेलना पड़ा। निचले क्षेत्रों में बागवानों का 50 फीसदी अनार सड़न रोग के चलते नीचे गिर गया है। हालांकि जो अनार अभी बगीचों में है, उसे बागवान तोड़कर मंडियों में बेचने के लिए पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
बागवान दिले राम ठाकुर, वासुदेव शर्मा, दीनू और विजय कुमार ने कहा कि बागवान अनार को सेब के विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार जिला में अनार की फसल बेहतर थी। बगीचों में अनार ड्राॅप होने से बागवानों को मायूसी का सामना करना पड़ा। सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि सिंदूरी किस्म का अनार 130 रुपये प्रतिकिलो बिका। अनार के दामों में आने वाले दिनों में इजाफा होने की उम्मीद है।
--