{"_id":"6714f543ff8ea2974c055855","slug":"shops-got-decorated-as-soon-as-the-camp-of-the-gods-was-removed-kullu-news-c-89-1-klu1001-133258-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवताओं के शिविर हटते ही सज गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवताओं के शिविर हटते ही सज गईं दुकानें
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव समाप्त होते ही अब ढालपुर में अस्थायी मार्केट सज गई है। मेला मैदान में रविवार को देवताओं के शिविर हटते ही दुकानें लग गईं। खेल मैदान में दशहरा के दौरान ही दुकानें लग गई थीं। अब अस्थायी मार्केट में सामान की खरीदारी होगी। रविवार को अवकाश के दिन काफी अधिक संख्या में लोग सामान की खरीदारी के लिए पहुंचे। मेला मैदान, प्रदर्शनी मैदान, मालरोड पर सजी मीना मार्केट और खेल मैदान की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दिवाली तक अस्थायी मार्केट सजी रहेगी।
दशहरा की अस्थायी मार्केट में कुल्लू, लाहौल-स्पीति, पांगी और मंडी के सीमांत क्षेत्रों के लोग खरीदारी के लिए आते हैं। अस्थायी मार्केट में करोड़ों का कारोबार होता है। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से व्यापारियों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। पार्वती घाटी के गुरदयाल सिंह, तीर्थ राम ने कहा कि अस्थायी मार्केट में सामान सस्ता मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के लिए सबसे अधिक गर्म वस्त्रों की खरीदारी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग करते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों और बागवानों के लिए ढालपुर की अस्थायी मार्केट काफी फायदेमंद है। ढालपुर में अस्थायी मार्केट के व्यापारी कमलेश ने कहा कि दशहरा के बाद ही लोग सामान खरीदने आ रहे हैं। आने वाले दिनों में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। संवाद