{"_id":"655261669060345eaf032ad9","slug":"shopkeepers-sold-sweets-without-expiry-date-kullu-news-c-89-1-ssml1015-10861-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दुकानदारों ने बिना एक्सपायरी डेट के बेची मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दुकानदारों ने बिना एक्सपायरी डेट के बेची मिठाइयां
Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दिवाली उत्सव पर जिले में बिना एक्सपायरी डेट दर्शाए दुकानों पर मिठाइयां बिकती रहीं। मिठाई की दुकानों पर स्वास्थ्य नियमों को ठेंगा दिखाया गया।
दुकानदारों ने मिठाइयों की ट्रे में उनके दाम तो दर्शाए थे, लेकिन कौन सी मिठाई कब तक उपयोग में लाई जा सकेगी, इस तरह के इंतजाम नहीं किए थे। यानी एक्सपायरी डेट नही दर्शाई थी।
अधिकतर दुकानों पर मिठाइयां डिब्बों में पहले से ही पैक कर रखी थीं। ग्राहक की डिमांड पर सीधे उसे बिना मापतोल और इस्तेमाल की तिथि के डिब्बा थमा दिया जाता रहा।
लोगों की सेहत पर दुकानदारों की ओर से बरती गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिले में मिठाई की ऐसी कोई दुकान नहीं थी, जिसमें खरीदार न हों, लेकिन ग्राहकों को मिठाई के रूप में मिलावट परोसी गई है या गुणवत्ता, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन
दिवाली के दिन हर एक दुकान में काउंटर हटाकर मिठाइयां खुले में बेची गईं। दुकानदारों की लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा की निगरानी टीम का ध्यान भी नहीं गया। संवाद
....
लोगों से आग्रह किया गया था कि बिना एक्सपायरी डेट देखे मिठाइयों की खरीदारी न करें। दुकानदारों को मिठाइयों की ट्रे में उनकी एक्सपायरी डेट दर्शाने के निर्देश दिए गए थे। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिठाइयों के सैंपल पांचों चिकित्सा खंडों से उठाए गए हैं।
-भविता टंडन, खाद्य सुरक्षा कमिश्नर