फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shock to bumper crop of plums

प्लम की बंपर फसल को लगा झटका

Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shock to bumper crop of plums
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिले में इस वर्ष प्लम की फसल मौसम की बेरुखी से प्रभावित हो गई है। बागवानों की बंपर फसल की आस पर पानी फिर गया है। मौसम के बिगड़े मिजाज से करीब 50 फीसदी फसल को नुकसान की आशंका जाहिर की जा रही है।
प्लम के पौधों पर फ्लावरिंग के समय तापमान में उतार-चढ़ाव होने से सेटिंग को काफी नुकसान पहुंचा हैै, जिससे आगामी फल सीजन में फसल कम होने की संभावना है। हालांकि जिला कुल्लू में प्लम की सभी वैरायटी का लगभग 12 हजार हेक्टेयर में उत्पादन किया जा रहा है। बागवानों का कहना है कि जब पौधों पर भरपूर फूल खिले थे, उस समय एकाएक गर्मी और अचानक ठंड होने के कारण फल बनने की प्रक्रिया को नुकसान हुआ है। हालांकि कुछ क्षेत्र में फसल अभी भी काफी अच्छी दिख रही है। बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लावरिंग के समय तापमान सामान्य न रहने के कारण फल की सेटिंग आशा के अनुरूप नहीं हुई है। भरपूर फूल खिलने के समय तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहना जरूरी है, लेकिन इस समय कुल्लू में तापमान में अधिक बढ़ोतरी हुई है, जिससे प्लम के फूलों पर नकारात्मक असर पड़ गया। बागवान अमित ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, मनीष भंडारी, महेश शर्मा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, चमन ठाकुर, चंदेराम, वी रसिंह, सुरेश ठाकुर, देवराज नेगी, रितेश ठाकुर ने कहा कि मौसम का तापमान अधिक और कम होने की वजह से प्लम की फसल को नुकसान पहुंचा है। सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन अध्यक्ष लालचंद ठाकुर ने कहा कि फ्लावरिंग के वक्त तापमान उचित नहीं रहा, जिससे फसल को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने सभी खंडों से मंगवाई रिपोर्ट
बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. बीएम चौहान ने कहा कि फ्लावरिंग के समय तापमान सामान्य न रहने से कुछ हद तक फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में उत्पादन प्रभावित होगा। विभाग ने सभी खंडों से रिपोर्ट मंगवाई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed