फिर से बैठक में गैरहाजिर रहे अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कार्यालय बंजार के सभागार में सोमवार को उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में 36 पंचायतों के गैर सरकारी सदस्यों ने क्षेत्र से संबंधित करीब एक दर्जन से अधिक ज्वलंत समस्याओं को निवारण के लिए सदन में रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने की। बैठक से कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे। एसडीएम के अनुसार बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से जवाबतलब किया जाएगा। उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में 36 पंचायतों के गैर सरकारी सदस्यों ने क्षेत्र से संबंधित करीब एक दर्जन से अधिक ज्वलंत समस्याओं के निवारण के लिए सदन में रखा गया। जिस पर कुछ जवाबदेह अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित शिकायतों को लिखित रूप में पेश करके दूर किया।
वहीं लोक निर्माण, वन विभाग, मिड हिमालयन, स्वास्थ्य विभाग, एनएच 305, विद्युत बोर्ड, आईपीएच लारजी, एनएचपीसी के जवाबदेह अधिकारी बैठक से नदारद रहे। जिस पर उपमंडल अधिकारी बंजार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से जवाबतलब करने के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन तहसीलदार बंजार रमन गड़सघी ने किया। बैठक में रैला, टील, नगर पंचायत बंजार, सब्जी मंडी के मार्केट यार्ड कूराह धार से तलायटू, डिहावा संपर्क सड़क, प्राथमिक पाठशाला तांदी, लारजी, लौल, पढारनी में पेयजल किल्लत की कमी दूर करने, बंजार में लोक निर्माण विभाग का सीमेंट स्टोर खोलने तथा प्रदेश सरकार द्वारा की गई अधिसूचना के मुताबिक सप्ताह में दो दिन स्टाफ सहित अधिशाषी अभियंता मंडल प्रथम कुल्लू का बंजार में बैठना सुनिश्चित करना, पीएचसी थाटीवीड़ के भवन को डिस्मेंटल करना, रोपा शांघड़ सड़क को दुरुस्त करना, सियुंड से नियुली सड़क में पड़े गड्ढों को भरने, उपमंडल बंजार में घटिया किस्म के आटे की सप्लाई तुरंत बंद करने, बनोगी से देहूरी, बंजार से कलवारी, बंजार से टील, बंजार से थाटीवीड़ के लिए बस सेवा शुरू करना जैसे मुद्दे उठाए गए।
गैर सरकारी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, टीसी मंहत, अनुज सूद, टेडी सिंह नेगी, किशन ठाकुर, भगत राम, जसवंत, घुंगरमल और गुमत राम ने बंजार से संबंधित तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों बंजार में एचआरटीसी का डिपो, वन विभाग के कब्जे वाली दमोठी नरसरी को जनहित में सब्जी मंडी के मार्केट यार्ड निर्माण के लिए स्थानांतरित करने, बंजार के लिए स्वीकृत 25 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्मा केंद्र के लिए पशु औषधालय बंजार को वर्तमान खाद्य वितरण निगम के भंडारण के स्थान पर स्थानांतरित करने तथा खाद्य निगम के भंडारन को नगर पंचायत बंजार से बाहर खुली जगह में बदलने के लिए प्रस्ताव उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति से पारित किए गए।