फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shetafat Water Treatment Plant line will be removed from floods

Kullu News: बाढ़ से दूर की जाएगी शेताफाट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन

Sun, 16 Jun 2024 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Shetafat Water Treatment Plant line will be removed from floods
जलशक्ति विभाग 17 और 18 जून को करेगा कार्य, कुल्लू शहर में पानी की सप्लाई होगी बाधित
विज्ञापन

दिन में पांच घंटे ही दिया जाएगा पानी, सुम्मा में ऊंची उठाई जाएगी 100 मीटर लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बरसात में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए जलशक्ति विभाग लाइनों की मरम्मत कार्य में जुट गया है। फ्लड जोन से लाइनों को उठाया जा रहा है ताकि बाढ़ की स्थिति में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। खलाड़ा नाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन बदलने के बाद अब विभाग ने शेताफाट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य लाइन को फ्लड जोन से करीब 100 मीटर लाइन को ऊपर उठाने का कार्य शुरू कर दिया है। कुल्लू शहर के लिए पेयजल आपूर्ति करने वाले शेताफाट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए लगघाटी के कांलग से मुख्य लाइन आती है।
पिछले साल बरसात में बाढ़ के चलते पेयजल लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी। इस बार बरसात में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, इसलिए जल शक्ति विभाग की ओर से सुम्मा में मुख्य लाइन को फ्लड जोन से ऊंचा उठाया जाएगा। यहां पर करीब 100 मीटर लाइन को बदला जा रहा है। इससे पहले यह लाइन बाढ़ की चपेट में आती थी। ऊंचा उठाने से बरसात में पेयजल सप्लाई बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले विभाग की ओर एक अन्य लाइन को बदला गया था। विभाग की ओर से सुम्मा में होने वाले कार्य को 17 और 18 जून को किया जाना है। दो दिन में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में कुल्लू शहर में 24 घंटे होने वाली सप्लाई बाधित रहेगी। शहर में लोगों को दो दिन पांच घंटे ही पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





....यह है शहर में मिलने वाले पानी का शेडयूल
जल शक्ति विभाग की ओर से किए जा रहे काम के चलते सोमवार को कुल्लू शहर में सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। शाम के समय 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक पेयजल लोगों को मिलेगा।


....
बरसात के मौसम में लोगों को सुचारु रूप से पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके, इसके लिए शेताफाट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मेन लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसमें लोगों से सहयोग की अपील की है।
-अंकित बिष्ट, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग कुल्लू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed