फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shastri Nagar is in spate, Khokhan Nala, roads have become ponds

Kullu News: उफान पर शास्त्रीनगर, खोखन नाला, तालाब बन गईं सड़कें

Mon, 25 Aug 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shastri Nagar is in spate, Khokhan Nala, roads have become ponds
भारी बारिश से नालों में आया सैलाब, बाजारों-सड़कों में घुसा मलबा, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

त्रैहण चौक फोरलेन पर झील जैसे हालात, वाहन चालकों को करना पड़ी जद्दोजहद
जिले में ब्यास, पार्वती और अन्य सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सोमवार को लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शास्त्रीनगर और खोखन नाला ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इससे पानी और मलबा सड़कों और बाजारों में घुस गया।
भुंतर-कुल्लू मुख्य मार्ग से लेकर शहर की गलियों तक तालाब जैसी स्थिति बन गई। फोरलेन पर भी पानी भर गया, जिससे यातायात और जनजीवन दोनों प्रभावित हुए।
शास्त्रीनगर नाला का पानी और मलबा संपर्क मार्ग से होते हुए भुंतर-कुल्लू मुख्य मार्ग पर आ गया। इस कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मलबा सड़क पर फैल गया। भुंतर के खोखन नाला में भी पानी सड़क पर बहता रहा। कई दुकानों में पानी और मलबा घुसने की जानकारी है।
विज्ञापन

कुल्लू शहर में जगह-जगह निकासी नालियां बंद पड़ गईं और पानी सड़कों पर जमा हो गया। इस कारण जगह-जगह तालाब वाली स्थिति पैदा हो गई। शास्त्रीनगर के साथ आश्रम और पुराने होटल बैशाली सहित कुल्लू शहर में कई जगह ऐसी स्थिति रही। रविवार रात से हो रही बारिश के चलते जिले के छोटे-छोटे नाले उफान पर हैं। ब्यास के साथ पार्वती और सहायक नदी-नालों में सरवरी, मौहल सहित अधिकतर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोरलेन पर भी बना तालाब
फोरलेन पर पारला भुंतर के त्रैहण चौक के पास भी झील बन गई। वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां अकसर बारिश के दिनों में पानी सड़क पर जमा हो जाता है। सोमवार को भी इसी तरह के हालात पैदा हो गए। त्रैहण नाला में काफी अधिक पानी आ गया है। यह रास्ते होते हुए फोरलेन पर आ गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed