फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shangarh ground has withdrawn its steps, tourists are turning towards Sainj

Kullu News: शांघड़ मैदान ने खींचे कदम, सैंज का रुख कर रहे सैलानी

Sun, 11 May 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 11 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Shangarh ground has withdrawn its steps, tourists are turning towards Sainj
सैंज घाटी में स्थित शांघड़ मैदान अब पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब देश-विदेश 
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद वायरल शांघड़ मैदान के वीडियो के कारण बढ़ी संख्या
विज्ञापन

दो सौ बीघा भूमि पर फैला है मैदान, देवदार के पेड़, शंगचूल महादेव का मंदिर बना आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले में इन दिनों पर्यटकों ने सैंज घाटी का रुख करना शुरू कर दिया है। पर्यटन नगरी मनाली के अलावा धार्मिक नगरी मणिकर्ण और तीर्थन वैली में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
इसके साथ पर्यटक सैंज घाटी के पर्यटन स्थलों में भ्रमण करने को भी तरजीह दे रहे हैं। घाटी का शांघड़ मैदान इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पिछले दिनों पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद शांघड़ मैदान सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। इसके चलते पर्यटकों का ध्यान इस ओर बढ़ा है। ऐसे में यहां पर्यटकों का आंकड़ा बढ़ गया है। पहले भी यहां पर्यटक पहुंचते रहे हैं, लेकिन मैदान के वीडियो फोटो वायरल होने के बाद यहां पर्यटक अधिक बढ़े हैं। रविवार को भी शांघड़ मैदान में सैकड़ों पर्यटक पहुंचे और भ्रमण का आनंद लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शांघड़ मैदान करीब दो सौ बीघा भूमि पर फैला है। इसके चारों ओर देवदार के पेड़ हैं। एक छोर पर शांघड़ गांव भी है। यहां शंगचूल महादेव का मंदिर भी है। इस कारण यहां का धार्मिक महत्व है। ऐसे में आम पर्यटकों के साथ धार्मिक आस्था वाले पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी पर्यटक आ रहे हैं। इससे कुछ दूर वाटरफाल है। यहां सैलानी मस्ती कर रहे हैं। घाटी के शैंशर क्षेत्र के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। घाटी के लोगों का कहना है कि सैज घाटी में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जो अनछुए हैं। अगर इन पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को सुविधा मिले तो ये घाटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed