{"_id":"688a5092222174d46d02bac5","slug":"seven-schools-in-kullu-will-be-closed-and-one-will-be-merged-kullu-news-c-89-1-ssml1015-153490-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू के सात विद्यालय होंगे बंद और एक को करेंगे मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू के सात विद्यालय होंगे बंद और एक को करेंगे मर्ज
Wed, 30 Jul 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
आनी के चार, निरमंड के दो, बंजार का एक स्कूल शामिल
प्राथमिक विद्यालय दोघरी को कूंद में मर्ज करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा विभाग ने 28 जुलाई को बिना विद्यार्थियों वाले विद्यालय को बंद और पांच तक की संख्या वालों को मर्ज करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
ऐसे में जिले के सात प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बंद किए जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों की संख्या शून्य थी। एक प्राथमिक विद्यालय को मर्ज किया जाएगा। इस विद्यालय में दो से तीन विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। हालांकि कुल्लू से 47 विद्यालयों की सूची निदेशालय भेजी गई थी। इनमें विद्यार्थी नहीं हैं या संख्या पांच से कम है। निदेशालय ने जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए 39 विद्यालयों को यथावत रखा है। यह राहत की खबर है।
शिक्षा निदेशालय से जारी अधिसूचना के अनुसार सबसे अधिक चार विद्यालय शिक्षा खंड आनी में बंद होंगे। इनमें प्राथमिक विद्यालय शाई, टिहणी, खादवी और माध्यमिक विद्यालय लुहाल को बंद किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा खंड के दो प्राथमिक विद्यालय किंदल और नगेड़ और शिक्षा खंड बंजार के एक माध्यमिक विद्यालय कटोरा को बंद करने की अधिसूचना जारी हुई है। इन सभी उपरोक्त सात विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या शून्य है। शिक्षा खंड निरमंड के प्राथमिक विद्यालय दोघरी को कूंद में समायोजित किया जाएगा। इस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या पांच से कम है। अब इन विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दो किलोमीटर की दूरी तय कर प्राथमिक विद्यालय कूंद जाना होगा। उधर, इस संबंध में प्रारंभिक एवं गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि शिक्षा विभाग ने कम संख्या और शून्य विद्यार्थियों वाले विद्यालयों को बंद और समायोजित करने की अधिसूचना जारी की है। इनमें कुल्लू के आठ विद्यालय शामिल हैं।
--