{"_id":"6ad8fd0435270811dd0f1d3b","slug":"seven-day-nss-camp-begins-at-nitthar-school-kullu-news-r-399-1-sml1055-542463-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नित्थर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नित्थर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन
नित्थर स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर के शुभारंभ अवसर पर मौजूद स्वयंसेव
नित्थर (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय शिविर शुरू हो गया है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और समाज में व्याप्त नशे जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
शिविर के तहत एनएसएस स्वयंसेवियों ने चेबड़ी गांव का दौरा कर माता भगवती मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंदिर में भजन-कीर्तन भी किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्वयंसेवियों ने इस गतिविधि के माध्यम से स्वच्छता और सामुदायिक सेवा का संदेश दिया। विद्यालय की एनएसएस इकाई के प्रभारी अनिल गोस्वामी ने बताया कि इस इकाई में 25 विद्यार्थी शामिल हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यालयों और महाविद्यालयों में इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं। इस बार शिविर में गांव को गोद लेकर वहां सामाजिक गतिविधियां संचालित करने की पहल भी शामिल की गई है।
इसी के तहत चेबड़ी गांव को गोद लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे। सात दिनों तक विद्यार्थी विद्यालय में ही रहकर शिविर की गतिविधियों में भाग लेंगे। इस दौरान उन्हें आत्मनिर्भरता, अनुशासन और समाज सेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रवक्ता रेणु गोस्वामी, प्रेम पॉल शर्मा, ऊष्मा ठाकुर, गोविंद राम और संदेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।