{"_id":"671cd210aec4dd2564062ef0","slug":"set-banjar-becomes-winner-in-quiz-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1015-133627-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में एसईटी बंजार बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में एसईटी बंजार बना विजेता
विज्ञापन
बंजार में राष्ट्रीय वाल विज्ञान मेले के समापन अवसर पर विजेता स्कूलों को पुस्कृत करते हुए।-संवा
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंजार में दो दिन तक चले बाल विज्ञान मेले में 33 स्कूलों के 160 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। शनिवार को संपन्न हुए मेले में जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड और मॉडल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जूनियर स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एसईटी बंजार ने प्रथम, टीपीएस बंजार ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौन नें तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार द्वितीय और टीपीएस बंजार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गणित ओलंपियाड की जूनियर वर्ग स्पर्धा में एसवीएम बंजार प्रथम, एसईटी बंजार द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाटीबीड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में एसईटी बंजार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी द्वितीय, एसवीएम बंजार तृतीय स्थान पर रहा। मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में टीपीएस बंजार प्रथम तथा सीनियर वर्ग में टीपीएस बंजार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनिता ठाकुर विज्ञान मेले के समापन कार्यक्रम की मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संवाद